Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : ट्रेन ठहराव को लेकर वन विश्रामागार में ग्रामीणों की बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Sonua : सोनुवा समेत गोईलकेरा, टुनिया, पौसेतालोटापहाड़ स्टेशनों में कोरोना काल से पूर्व की भांति ट्रेनों का परिचालन व ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीण जनता के बैनर तले गुरुवार को सोनुवा वन विश्रामागार में ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया. बैठक में सोनुवा के अलावा गोईलकेरा के ग्रामीण भी उपस्थित हुए. बैठक में ट्रेनों का ठहराव पूर्व की भांति करने की मांग को लेकर रेलवे को मांग पत्र सौंपने व मांगे नहीं माने जाने पर रेल रोको आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-birth-anniversary-of-tulsidas-ji-was-celebrated-ceremonially-at-pj-saraswati-shishu-vidya-mandir/">चाईबासा

: पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में समारोहपूर्वक मनी तुलसीदास जी की जयंती

मांगे पूरी नहीं होने होगा रेल रोको आंदोलन

मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीण जनता के बैनर तले रविवार को गोईलकेरा में बैठक कर ग्रामीणों को एकजुट करने के अलावे गांवों में बैठक कर ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील करने, मांग को लेकर गांव-गांव में मुंडा, मानकी आदि के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा पचास हजार ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र डीआरएम को सौंपने का भी निर्णय लिया गया. रेलवे द्वारा मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में अनिश्चितकालीन विभिन्न स्टेशनों में रेल रोको आंदोलन करने पर भी सहमति बनी. बैठक में मुखिया दिनेश बोईपाई, अमित महतो, श्रीकांत कुमार, मनोज महतो, बुधलाल पूर्ति, भानु महतो, मुबीन अंसारी, राजकिशोर, राकेश गोप, हरि कृष्ण बोदरा, प्रेम बोदरा, निरंजन बोईपाई, उप मुखिया गणेश बोदरा, जगदीश नायक, राहुल पूर्ति समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही