Ranchi : रविवार की देर रात असमाजिक तत्वों ने हरमू में स्थित शहीद श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख लगा दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता वहां पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा का शुद्धिकरण किया. जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओँ व कार्यकर्ताओं ने “जहां हुए शहीद मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है” के नारे लगाये.

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का शुद्धिकरण करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अगर प्रशासन देशद्रोही तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नही करती है तो घटना के खिलाफ आंदोलन शुरु किया जायेगा. भाजपा नेता रमेश सिंह ने पुलिस से मांग की है कि शहीद श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रति के साथ ऐसा करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे. नहीं तो आंदोलन होगा.