Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय सेना की अग्निपथ योजना में बदलाव की आहट... सेना करा रही आंतरिक सर्वे!

New Delhi : भारतीय सेना की अग्निपथ योजना में बदलाव की आहट सुनाई पड़ रही है. हालांकि इस संबंध में सरकार या सेना द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सेना एक आंतरिक सर्वे करा रही है, जिसमें अग्निवीरों से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं. इस कवायद का मकसद अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पर योजना के असर को जानना है. सर्वे इस महीने के अंत तक चलेगा.                                                                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नयी सरकार के सामने योजना में कुछ बदलाव की सिफारिशें किये जाने की संभावना 

सर्वे में जो जानकारी सामने आयेगी, उसके आधार पर आने वाली नयी सरकार के सामने योजना में कुछ बदलाव की सिफारिशें किये जाने की संभावना हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि सेना के सर्वे में अग्निवीर, भर्ती और ट्रेनिंग स्टाफ समेत सभी हितधारकों से जानकारियां जुटाई जा रही हैं. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बातचीत में अधिकारियों ने कहा कि हर समूह के जवाब इस माह के अंत तक जमा किये जायेंगे. इसके आकलन किया जायेगा. उसके बाद नयी प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

अग्निवीर सेना में क्यों शामिल होना चाहते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं का यह जानकारी देनी होगी कि अग्निवीर सेना में क्यों शामिल होना चाहते हैं. यह भी बताना होगा कि वह सेना का हिस्सा बनने के लिए कितने उत्साहित हैं. इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक ऑनलाइन एंट्रेस एग्जाम को लेकर किस तरह की प्रक्रियाएं दे रहे हैं, जैसी जानकारियां रिक्रूटमेंट में शामिल लोगों को देनी होंगी. यह भी बताना होगा कि योजना के लागू होने के बाद सेना में भर्ती पर कुल क्या असर पड़ा है.

अग्निवीरों और इस योजना से पहले भर्ती हुए सैनिकों के प्रदर्शन पर फीडबैक देना होगा.

रिपोर्ट के अनुसार यूनिट और सब यूनिट कमांडरों को अग्निवीरों और इस योजना से पहले भर्ती हुए सैनिकों के प्रदर्शन पर भी फीडबैक देना होगा. जानकारी देनी होगी कि उन्होंने अग्निवीरों में कौन सी सकारात्मक या नकारात्मक बातें नोट की है. सूत्रों के अनुसार इन जानकारियों के आधार पर सेना योजना में कुछ बदलावों की सिफारिश कर सकती है.

जून 2022 में मोदी सरकार ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की थी

अग्निवीर योजना की बात करें तो जून 2022 में मोदी सरकार ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत सैन्य सेवाओं में चार साल के लिए भर्ती की जानी है. चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद 25 फीसदी अग्निवीर अपनी इच्छा से सेवाओं में शामिल होने के लिए आवेदन दे सकते हैं. जान लें कि अग्निवीर योजना लागू होने के बाद से ही इस पर राजनीति जारी हैं. वर्तमान में जारी लोकसभा चुनाव में विपक्ष  इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही