Search

 
 
 

सौरव गांगुली अस्पताल में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार में मिले, सियासी गलियारों में चर्चा शुरू

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गयी है. चर्चा यह है कि क्या वह भाजपा में शामिल होंगे. यह कयास इसलिए लगने लगे क्योंकि सौरव गांगुली कल शुक्रवार को बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से मिलने साल्ट लेक स्थित अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे.            नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 गांगुली की माता कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती है

जान लें कि सुकांत मजूमदार संदेशखाली मुद्दे को लेकर ममता के खिलाफ भाजपा के धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करते समय चोटिल हो गये थे. शुक्रवार सुबह सुकांत को आईसीयू से डेकेयर भवन के एक कमरे में शिफ्ट किया गया है. संयोगवश सौरव गांगुली की माता कोलकाता के अपोलो अस्पताल में ही भर्ती है. अपनी मां से मिलने गये गांगुली इस क्रम में सुकांत मजूमदार से भी मुलाकात करने पहुंच गये. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से उनकी मुलाकात को लेकर बंगाल के सियासी गलियारों में एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म हो गया.

पहले भी अटकलें लगाई जा चुकी हैं कि भाजपा में शामिल होंगे

सौरव गांगुली के बारे में पहले भी अटकलें लगाई जा चुकी हैं कि वह भाजपा में शामिल होंगे. लेकिन बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद सारे कयास धरे के धरे रह गये. अब जब लोकसभा चुनाव नजदीक हो, तो ऐसे में एक बार फिर सौरव की सुकांत मजूमदार की मुलाकात से चर्चा के बाजार में हलचल मच गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही