Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सौरव गांगुली को अब ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी, 8-10 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Kolkata :  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा व्यव्स्था बढ़ायी जा रही है. सौरव गांगुली का ‘Y’ श्रेणी की जगह ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा अवधि खत्म होने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने यह फैसला लिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/drinking-water-supply-stalled-in-latehar-there-was-an-outcry-for-water/">लातेहार

में पेयजल आपूर्ति ठप, पानी के लिए मचा हाहाकार)

क्रिकेटर की सुरक्षा में 8 से 10 पुलिसकर्मी रहेंगे

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सौरभ गांगुली को दी गयी ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा अवधि खत्म हो गयी थी. प्रोटोकॉल के अनुसार, अवधि समाप्त होने के बाद एक समीक्षा की गयी. जिसके बाद उनकी सुरक्षा व्यव्स्था को बढ़ाकर ‘Z’ श्रेणी  में करने का फैसला किया गया. नयी सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार, अब पूर्व क्रिकेटर की सुरक्षा में 8 से 10 पुलिसकर्मी रहेंगे. पहले सौरभ गांगुली की सुरक्षा में विशेष शाखा से तीन पुलिसकर्मी और तीन सुरक्षाकर्मी थे. फिलहाल सौरभ गांगुली अपनी आईपीएल क्रिकेट टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ यात्रा कर रहे हैं. वे 21 मई को कोलकाता लौटेंगे. उसी दिन से उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिलनी शुरू हो जायेगी. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hc-order-jpsc-to-release-result-by-july-31/">HC

का आदेश, JPSC 31 जुलाई तक जारी करे रिजल्ट, छात्रों का भविष्य हो रहा है बर्बाद

इनको मिली है इस श्रेणी की सुरक्षा

बता दें कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस और तृणमूल कांग्रेस के सांसद तथा राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिल रही है. जबकि फरहाद हाकिम और मोलॉय घटक जैसे राज्य सरकार के मंत्रियों को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों के साथ ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-siddaramaiahs-name-stamped-cm-elected-will-take-oath-on-thursday/">कर्नाटक

: सिद्धरमैया के नाम पर लगी मुहर, CM चुन लिये गये, गुरुवार को लेंगे शपथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही