Search

 
 
 

रांची पुलिस लाइन में दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 
Ranchi: कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को तीन दिवसीय दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. खेलकूद के इस प्रतियोगिता में रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिला की पुलिस टीमें भाग ले रही हैं. इस दौरान वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, कराटे और दौड़ समेत एक दर्जन से अधिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. जिसमें 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले पुलिस खिलाड़ियों को पुलिस नेशनल गेम में खेलने का मौका मिलेगा. इसे भी पढ़ें - विस">https://lagatar.in/mahila-congress-made-action-plan-regarding-vis-elections/">विस

चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस ने बनाया एक्शन प्लान

सफेद कबूतर उड़ाकर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

समारोह के मुख्य अतिथि रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे, रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी के पुलिस अधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर और सफेद कबूतर उड़ाकर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उद्घाटन के मौके पर रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि खेल से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि तनाव भी कम होता है. डीआईजी ने कहा कि एक तरफ जहां तनाव पुलिसकर्मियों के लिए चुनौती है, वहीं दूसरी तरफ इससे उबरने के लिए फिट रहना भी जरूरी है. यह खेल से ही संभव हो सकता है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/firing-due-to-mutual-dispute-in-ranchis-doranda-police-engaged-in-investigation/">रांची

के डोरंडा में आपसी विवाद में गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही