Ranchi : पुलिस लाइन में शनिवार को दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया. तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रांची जिला बल 70 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा. दूसरे स्थान पर सिमडेगा, तीसरे स्थान पर लोहरदगा, चौथे स्थान पर गुमला और पांचवें स्थान पर खूंटी जिला बल रहा. रांची जिला बल फुटबॉल, हाकी, बास्केटबॉल, कबड्डी पुरुष, कबड्डी महिला, हैंडबाल और वालीबॉल में पहले स्थान पर रहा.
200 मीटर दौड़ में रांची के कृष्णा उरांव पहले स्थान पर
200 मीटर दौड़ में रांची के कृष्णा उरांव पहले स्थान पर रहे. 400 मीटर दौड़ में गुमला के संदीप उरांव पहले स्थान पर रहे. 800 मीटर दौड़ में सिमडेगा के संतोष प्रधान,1500 मीटर दौड़ में सिमडेगा के संतोष प्रधान, 5000 मीटर दौड़ में गुमला के दीपक कुमार पहले स्थान पर रहे. इसके अलावा 10000 मीटर पैदल में लोहरदगा के धमेंद्र महतो, खूंटी के करण भगत लंबी कूद और ट्रिपल ऊंची कूद में पहले स्थान पर रहे.
इसे भी पढ़ें – हवा">https://lagatar.in/high-speed-car-fell-in-the-field-after-flying-in-the-air-two-youths-died-3-serious/">हवा
में उड़कर खेत में गिरी तेज रफ्तार कार, दो युवक की मौत, 3 गंभीर [wpse_comments_template]
में उड़कर खेत में गिरी तेज रफ्तार कार, दो युवक की मौत, 3 गंभीर [wpse_comments_template]

Leave a Comment