Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दक्षिण पूर्व रेलवे: टेंडर दिलाने के लिए आठ लाख की रिश्वत में सीबीआई ने दो को दबोचा, महिला अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Kolkata : सीबीआई ने दक्षिण पूर्व रेलवे में टेंडर देने के बदले आठ लाख की रिश्वत लेने और देने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी गार्डनरीच से की गई है. गिरफ्तार किए गए लोगों में वित्तीय सलाहकार और प्रमुख लेखा अधिकारी के अंतर्गत काम करने वाला कर्मचारी पी सरकार शामिल है. साथ ही सीबीआई ने रिश्वत देने वाले को गिरफ्तार किया है. इस मामले में वित्तीय सलाहकार और प्रमुख लेखा अधिकारी आईआरएएस 1986 बैच बिनीता मित्रा के खिलाफ भी सीबीआई ने मामला दर्ज किया है. सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे में काम दिलाने के लिए धनबाद की एक फर्म यूनिफाइड इलेक्ट्रिकल्स से रिश्वत लेने के मामले में की गई है.

धनबाद की कंपनी यूनिफाइड इलेक्ट्रिकल्स दे रही थी रिश्वत

सीबीआई को यह जानकारी मिली थी कि यूनिफाइड इलेक्ट्रिकल्स का कर्मचारी पी सरकार जो कि बिनीता मित्रा के अंतर्गत कार्य करता है को रिश्वत के पैसे देने वाला है. सीबीआई ने उस जगह पर छापामारी कर दोनों को धर दबोचा. साथ ही सीबीआई ने बिनीता मित्रा के घर व अन्य ठिकानों पर भी छापामारी की. सीबीाआई के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा है कि यह रिश्वत रेलवे में ओएचई तार लगाने के लिए इलेक्ट्रिक के सामान आपूर्ति, निर्माण और स्थापित करने के टेंडर से जुड़ा हुआ है. यह काम ओड़िशा में बालासोर से रानीताल के बीच होना है. यह खड़गपुर डिवीजन के नरायणगढ़ ओर भद्रक के बीच बिछाए जा रहे थर्ड लाइन के काम का हिस्सा है. यह टेंडर दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से निकाला गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही