Search

 
 
 

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

 
LagatarDesk : साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण कोरोना संक्रमित हो गये. इसकी जानकारी अभिनेता की पीआर टीम ने ट्वीट कर दी है. पीआर टीम ने ट्वीट में लिखा कि नंदमुरी बालकृष्ण कोरोना संक्रमित पाये गये. हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं. अभिनेता डॉक्टरों की देखरेख में खुद को घर में आइसोलेट किया है. टीम ने नंदमुरी के संपर्क में आये लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है.

फैंस अभिनेता की जल्द स्वस्थ होने की कर रहे कामना

नंदमुरी बालकृष्ण के कोरोना संक्रमित होने की खबर से फैंस काफी चिंतित हैं. सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. मालूम हो कि हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण को पॉपुलर टीवी सीरीज के ओटीटी सीरीज तेलुगु इंडियन आइडल के सेमिफाइनल एपिसोड में देखा गया था. वहीं एक्टर के साथ चैट शो अनस्टॉपेबल का दूसरा सीजन लॉन्च करने की योजना बनायी जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही