Search

 
 
 

टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ में नजर आ सकते हैं साउथ सुपरस्टार प्रभास

 

LagatarDesk : बॉलीवुड सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आयी है. खबर आ रही है कि अब प्रभास हॉलीवुड फिल्म में नजर आयेंगे. दलअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें उम्मीद की जा रही है कि प्रभास टॉम क्रूज की ‘मिशन">https://en.wikipedia.org/wiki/Mission:_Impossible_7">मिशन

इम्पॉसिबल 7’ में नजर आ सकते हैं. हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज 1996 में शुरू हुई थी. 22 मई को इस फिल्म को 25 साल पूरे हो गये हैं.

मिशन इम्पॉसिबल में लीड रोल कर सकते हैं प्रभास

जानकारी के अनुसार, क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की दो फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. क्रिस्टोफर ने मिशन इम्पॉसिबल 7 के लिए सुपरस्टार प्रभास से बातचीत की है. प्रभास इस फिल्म में लीड रोल कर सकते हैं.

फिलहाल नहीं हुई है कोई अधिकारिक घोषणा

जब से यह खबर वायरल हो रही है कि प्रभास ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ में आ सकते हैं. तब से उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नही हैं. जानकारी के अनुसार, क्रिस्टोफर मैकक्वेरी और प्रभास की मुलाकात इटली में हुई थी, जब एक्टर राधे श्याम की शूटिंग कर रहे थे. एक्टर ने इस फिल्म के लिए हां बोल दिया है. लेकिन अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गयी है.

राधे श्याम की शूटिंग के दौरान क्रिस्टोफर से की मुलाकात

कहा ये भी जा रहा है कि क्रिस्टोफर मैकक्वेरी और प्रभास की इस पर चर्चा भी हुई है. पोस्ट के अनुसार दोनों की मुलाकात हुई और ये मीटिंग तब हुई जब एक्टर राधे श्याम की शूटिंग के लिए इटली में थे. फिलहाल इस पर प्रभास की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है.

फिल्म बाहुबली से बनायी नयी पहचान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ने काफी कम समय में भारतीय सिनेमा जगत पर अपनी छाप छोड़ दी है. प्रभास ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. बाहुबली के बाद प्रभास को एक नयी पहचान मिली है. प्रभास के फैंस केवल भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं..प्रभास जल्द ही फिल्म ‘राधे श्याम’ में नजर आयेंगे. इस फिल्म में वो पूजा हेगड़े के साथ दिखेंगे. इसके अलावा ‘आदिपुरुष’ में भी प्रभास भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही