Search

 
 
 

पलामू: एसपी ने फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

 
Medininagar: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनातू में स्थानीय खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलामू पुलिस द्वारा फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. मैच भीतडीहा व गावी टीम के बीच खेला गया. इस मैच को भीतडीहा की टीम ने गावी को 2-0 से हराकर जीत लिया. विजेता व उपविजेता टीम को मैच के मुख्य अतिथि पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. वहीं, मैच के दौरान भीतडीहा की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया. टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्वन करते हुए पलामू एसपी रमेशन ने कहा कि पलामू के युवाओं में काफी प्रतिभा है. युवाओं का शारीरिक क्षमता का विकास होगा और वह सेना पुलिस समेत अन्य बहालियों के लिए फिट रहेंगे. मौके पर लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - एमपॉक्स">https://lagatar.in/ampox-causes-panic-in-the-world-virus-spreads-to-pakistan-after-africa-sweden-who-declares-it-a-global-public-health-emergency/">एमपॉक्स

से दुनिया में हाहाकार, अफ्रीका-स्वीडन के बाद पाक में फैला वायरस, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही