Latehar: पुलिस अधीक्षक लातेहार कुमार गौरव की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त एक बैठक बुलाई गई. बैठक में एफएसटी और एसएसटी तथा हेलीपैड में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में एसपी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त निर्वाचन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश निर्देश दिया. उन्होंने दिए गए दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने एवं सुनियोजित तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि जिले में शांतिपूर्ण और भय मुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न करना हम सबों की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने टीम वर्क के साथ काम करने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार और पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-accused-modi-government-of-degradation-of-constitutional-institutions/">राहुल
गांधी ने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का पतन करने का आरोप लगाया [wpse_comments_template]
लातेहार: विस चुनाव को लेकर एसपी ने की बैठक, दिये निर्देश
Leave a Comment