Search

 
 
 

Hazaribagh News: एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सदर थाना में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान जिले के पुराने व नए लंबित कांडों की फाइलें खंगाली गईं. एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सदर थाना में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान जिले के पुराने व नए लंबित कांडों की फाइलें खंगाली गईं. एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.

 

Uploaded Image
 
समीक्षा बैठक में एसपी ने स्पष्ट किया कि लंबित कांडों का निष्पादन अब प्राथमिकता होगी. विशेष रूप से वर्ष 2025 से पूर्व के लंबित मामलों को अविलंब निपटाने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही, सदर थाना क्षेत्र में लंबित जमानती व गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/jharkhand-news-government-bans-assigning-charge-of-a-senior-post-to-a-junior-officer-within-their-existing-salary
 
बैठक में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर गहरी चिंता व्यक्त की गई. एसपी ने निर्देश दिया कि ऐसे हॉटस्पॉट को चिन्हित किया जाए और इसमें शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए. वहीं, साइबर अपराध के लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

आम जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर देते हुए एसपी ने कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी जाए और समस्याओं का समय पर समाधान हो. जमीन विवाद से संबंधित लंबित मामलों को थाना दिवस' में समीक्षा करने और संबंधित अंचलाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी के साथ पत्राचार कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

 

कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से अब प्रत्येक सोमवार को थाना में समीक्षा बैठक अनिवार्य कर दी गई है. इस बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र के लंबित मामलों का ब्योरा देंगे और उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाएगी. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर रुपेश कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर चंद्रशेखर कुमार सहित थाना के सभी अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही