Search

 
 
 

भुरकुंडा ओपी के नए भवन का एसपी ने किया उद्घाटन

 
Ramgarh: जिले का पहला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भुरकुंडा ओपी के नए दो मंजिला भवन का शुक्रवार को एसपी पीयूष पांडेय ने उद्घाटन किया. इसके पूर्व ओपी के नए भवन में पुरोहित बृज किशोर पांडे ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई. मौके पर एसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि भवन का निर्माण झारखंड पुलिस हाउसिंग काॅरपोरेशन से करीब ढाई करोड़ की लागत से किया है. भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र में घनी आबादी व व्यवसायिक क्षेत्र को देखते अब भवन बन जाने के बाद ओपी को थाने में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसे पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-health-minister-banna-guptas-demand-to-seize-pistol-mla-saryu-rai-wrote-a-letter-to-dc/">जमशेदपुर:

  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पिस्टल जब्त करने की मांग, विधायक सरयू राय ने डीसी को पत्र लिखा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-46.jpg"

alt="" width="1387" height="627" /> उन्होंने कहा कि भुरकुंडा ओपी का नया दो मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस आधुनिकता और भव्यता के मामले में जिले का पहला भवन है. मौके पर हेड क्वार्टर डीएसपी संजीव कुमार मिश्र, सर्जेंट किशोर कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी अमित कुमार, एसआई अक्षय कुमार, एसआई मयंक प्रसाद, एसआई कुंदन राव, एसआई राम सरीख तिवारी, राम प्रवेश शर्मा, भदानीनगर प्रभारी राजदीप कुमार, घाटो ओपी प्रभारी, बलवंत दुबे, बासल थाना प्रभारी अमर शुक्ला, सार्जेंट किशोर कुमार, एसआई सुभाष कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी शशि प्रकाश, एसआई चेतेश्वर सिंह, एसआई सुमित कुमार सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-traffic-police-caught-vehicles-coming-from-the-wrong-direction-in-the-city-center/">धनबाद:

सिटी सेंटर में ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा से आनेवाले वाहनों को पकड़ा
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही