Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एसपी ने नक्सल क्षेत्र में बूथ का किया निरीक्षण

Ranchi/Latehar: आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एसपी ने नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया. एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को लातेहार जिला के बरियातु थाना के सुदूरवर्ती घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बूथ का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही ग्रामीणों से मुलाकात कर चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. दरअसल लातेहार जिला कुछ वर्ष पहले तक अति उग्रवाद प्रभावित जिलों में से एक था. यहां भयमुक्त और निर्भीक मतदान कराना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती होती थी. नक्सलियों का भय ऐसा होता था कि कई इलाकों में तो मतदान केंद्र की ओर जाने से भी मतदाता कतराते थे. परंतु अब स्थिति बिल्कुल बदल चुकी है. पुलिस प्रशासन के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई के बाद काफी हद तक लातेहार जिला नक्सल मुक्त हो गया है. हालांकि अभी भी नक्सली छोटी-मोटी घटनाओं को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति को दर्ज करने का प्रयास करते रहते हैं. चुनाव के दौरान नक्सलियों पर पूरी तरह नकेल करने के लिए लातेहार एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम एक्शन मोड में है. इसे भी पढ़ें -राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-election-horse-trading-case-government-will-go-to-sc-against-the-order-of-cbi-investigation-of-cd/">राज्यसभा

चुनाव हॉर्स ट्रेडिंग : CD की CBI जांच के आदेश के खिलाफ SC जायेगी सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही