Search

 
 
 

पलामू: सतबरवा में डीसी ने किया चेक पोस्ट का निरीक्षण

 
Medininagar: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का रविवार को उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने जायजा लिया. डीसी और एसपी के साथ वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार भी थे. इन्होंने सतबरवा थाना के पास रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर बने चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया गया. अधिकारियों ने वहां के रजिस्टरों की जांच की और चेक पोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. उपस्थित अधिकारियों ने सुरक्षा बलों को सतर्कता बनाए रखने और सुरक्षा संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. चेक पोस्ट पर सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है और अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. इस दौरान सुरक्षा बलों को नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिया गया. जिला प्रशासन द्वारा जनता से भी अपील की गई है कि वे चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाए रखने में सहयोग करें. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-massive-explosion-near-crpf-school-in-prashant-vihar-fsl-team-engaged-in-investigation/">दिल्ली

: प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास जोरदार धमाका, FSL की टीम जांच में जुटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही