Search

 
 
 

महाशिवरात्री को लेकर ध्वजाधारी धाम का एसपी ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

 
Koderma: जिले के ध्वजाधारी धाम में होने वाले दो दिवसीय महाशिवरात्री मेले की तैयारी को लेकर एसपी और एसडीओ ने मंगलवार को निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब  ने कहा कि मेले में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. वहां महिला पुलिस की तैनाती भी रहेगी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/robbed-of-one-and-a-half-lakh-rupees-from-elderly/35493/">रांची

के तुपुदाना में बैंक से रुपये निकाल कर ले जा रहे बुजुर्ग से डेढ़ लाख की लूट उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ड्रोन कैमरा लगाया जायेगा. नियंत्रण कक्ष से मॉनिटारिंग की जायेगी. मंदिर परिसर में हेल्प डेस्क, हेल्थ वर्कर, पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट भी रहेंगे. कहा कि इस दौरान सभी दुकानदार मास्क पहने रहेंगे. सोशल डिस्टेंस का पालन करेंगे. दुकान में सैनेटाइजर रखना अनिवार्य होगा. देखें वीडियो-   

मास्क पहन कर आयें

लोगों से अपील करने हुए कहा कि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालु मास्क पहन कर आयें. उन्होंने मेला संयोजक को मंदिर परिसर में वोलेंटियर उपलब्ध रखने की बात कही. इस दौरान एसडीओ मनीष कुमार ने नगर प्रशासक जितेन्द्र कुमार जैसल को निर्देशित करते हुए कहा कि वे पुरे मंदिर परिसर का साफ-सफाई करना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें-  पंजाब">https://lagatar.in/punjab-public-service-commission-recruitment-for-the-post-of-junior-engineer-see-update/35462/">पंजाब

लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां देखें अपडेट

कोरोना नियम का पालन हो

उन्होंने शौचालय और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. एसडीओ ने आयोजन समिति के लोगों को कहा कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए वोलेंटियर की तैनाती करें. साथ ही सीसीटीवी कैमरे को अपडेट रखने की बात कही. इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/two-foreign-prisoners-escaped-from-hazaribagh-jail-by-dodging-police-team-in-search/35595/">हजारीबाग

जेल से चकमा देकर दो विदेशी कैदी फरार, खोज में लगी पुलिस टीम
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही