Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सपा नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

NewDelhi : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ गयी है. उन्हें सुबह तीन बजे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, आजम खान की छाती में दर्द हो रहा था. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल आजम खान की हालत स्थिर है. वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं. (पढ़ें, ">https://lagatar.in/big-blow-to-bjp-before-karnataka-elections-jagadish-shettar-joins-congress/">

 कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस का दामन थामा)

अगस्त में आजम खान को आया था दिल का दौरा

पिछले साल अगस्त में भी आजम खान की तबीयत खराब हो गयी थी. दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्‍हें गंगाराम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. उनके हार्ट का ऑपरेशन हुआ था और स्‍टेंट डाला गया था. कोरोना काल में भी आजम खान की तबीयत काफी बिगड़ी थी. लंबे समय तक लखनऊ के मेदांता अस्‍पताल में उनका इलाज चला था. इसे भी पढ़ें : बठिंडा">https://lagatar.in/bathinda-military-station-firing-case-police-arrested-an-army-man/">बठिंडा

मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामला : पुलिस ने सेना के एक जवान को किया गिरफ्तार

हेट स्पीच मामले में जा चुकी है आजम खान की विधायकी

आजम खान की गिनती समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुस्लिम चेहरे में होती रही है, जिनका कद पार्टी में काफी ऊंचा रहा है. वह पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वह 2019 में रामपुर से सांसद चुने गये थे. लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने लोकसभा सदस्य पद छोड़ दिया था. आजम रामपुर से ही कई बार विधायक भी चुने गये हैं. इतना ही नहीं हेट स्‍पीच मामले में आजम खान की विधायकी भी जा चुकी है. उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर की मिलक विधानसभा में एक भाषण के दौरान भड़काऊ टिप्‍पणियां की थी. जिसके बाद 27 अक्‍टूबर 2022 को कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी. तीन साल की सजा मिलने के बाद आजम खान की विधायकी चली चली गयी थी. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/11-people-involved-in-maharashtra-bhushan-award-function-died-due-to-heat-stroke-more-than-120-people-ill/">महाराष्ट्र

भूषण अवॉर्ड फंक्शन में शामिल 11 लोगों की लू लगने से मौत, 120 से अधिक लोग बीमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही