NewDelhi : उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ को लेकर समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन के विवादित बयान से बवाल मच गया है. जया बच्चन ने संसद परिसर में पत्रकारों के बात करते कुंभ के पानी को सर्वाघिक गंदा करार दिया. कहा कि सदन में वर्तमान समय में जलशक्ति विभाग गंदे पानी पर चर्चा कर रहा है. इस समय सबसे ज़्यादा प्रदूषित पानी कुंभ में है. कहा कि भगदड़ में मरने वालों के शव नदी में फेंके गये हैं, जिसके कारण पानी प्रदूषित हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि गंगा में लाशें फेंक दी गयी. वही पानी लोगों तक पहुंच रहा है.
सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, कुंभ का पानी सर्वाघिक गंदा, शव नदी में फेंके गये...
Last Updated: Feb 03, 2025 12:00 AM (IST)