Search

 
 
 

लखीमपुर गैंगरेप पर बोले सपा सांसद एसटी हसन, मुस्लिम आरोपियों को चौराहे पर आधा गाड़कर पत्थरों से मारा जाये…

 
Lucknow : लखीमपुर खीरी गैंगरेप और हत्या के मामले में शामिल मुसलमान आरोपियों को चौराहे पर आधा गाड़कर उन्हें पत्थरों से मारने की सजा दी जाये, ताकि कोई आगे से दुष्कर्म करने की कोशिश ना करें. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने यह मांग कर एक नये विवाद को जन्म दिया है. सपा सांसद सैयद तुफैल हसन (एसटी हसन) ने मांग की है कि मुस्लिम आरोपियों को ऐसी सजा दी जाये, जिससे कोई और मुस्लिम ऐसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश न करे. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-a-girl-student-made-60-girls-mms-and-gave-it-to-the-boy-he-put-it-on-internet-eight-attempted-suicide/">पंजाब

: एक छात्रा ने 60 लड़कियों का MMS बनाकर लड़के को दिया, उसने इंटरनेट पर डाला, आठ ने की सुसाइड की कोशिश!

2 सगी दलित बहनों की लाशें पेड़ पर लटकी हुई मिली थीं

जान लें कि पिछले बुधवार को लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र में 2 सगी दलित बहनों की लाशें पेड़ पर लटकी हुई मिली थीं. बताया गया है कि लड़कियों का उनके घर के बाहर से अपहरण हो गया था. कुछ देर बाद उन दोनों की लाशें पास ही गन्ने के खेत में लगे एक पेड़ से लटकी मिली. मृत बहनों की उम्र 15 और 17 साल थी. इसे भी पढ़ें :  केरल">https://lagatar.in/kerala-governor-met-rss-chief-mohan-bhagwat-what-happened-did-not-come-to-the-fore/">केरल

के राज्यपाल RSS प्रमुख मोहन भागवत मिले, क्या बात हुई…सामने नहीं आया

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

हालांकि इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने कहा कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था, वे अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गयी थीं. आरोपी पहले से मृतक लड़कियों को जानते थे. मुख्य आरोपी छोटू ने दोनों लड़कियों की पहचान अन्य आरोपियों से करवाई थी. हालांकि, वह मौके पर मौजूद नहीं था. आरोपी सोहेल और जुनैद ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया. खबरों के अनुसार पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही