Ranchi : झारखंड के पांच जिलों के एसपी तीन साल पूरा होने बाद भी एक ही जगह पदस्थापित हैं. इनमें साहेबगंज, गिरिडीह, बोकारो, दुमका और रांची जिले के ग्रामीण एसपी शामिल हैं. इन पांचों एसपी को अपने-अपने जिले में पदस्थापित हुए तीन साल से ज्यादा समय हो गया है. नियमानुसार, जिला एसपी के रूप में तैनात पुलिस अधीक्षक का कार्यकाल अन्य परिस्थितियों के अधीन न्यूनतम दो वर्ष और अधिकतम तीन वर्ष होता है.
जाने कौन कब से है पदस्थापित:
- अमित रेणु (एसपी गिरिडीह) : 03 जुलाई 2020 से अबतक
- अनुरंजन किस्पोट्टा (एसपी साहेबगंज) : 28 अप्रैल 2020 से अब तक
- अंबर लकड़ा (दुमका एसपी) : 28 अप्रैल 2020 से अब तक
- नौशाद आलम (रांची ग्रामीण एसपी) : 11 जून 2020 से अबतक
- चंदन झा (बोकारो एसपी) : 17 अप्रैल 2020 से अबतक
Leave a Comment