Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

26 सितंबर को अंतरिक्ष देगा गवाही, नासा के DART की उल्कापिंड से होगी ऐतिहासिक टक्कर

Washington : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 26 सितंबर को अंतरिक्ष में एक अविश्वनीय कारनामे को अंजाम देने जा रही है. खबर है कि इस दिन 33 करोड़ डॉलर (लगभग 26 अरब रुपये) के बने एक अंतरिक्ष यान को जानबूझकर एक उल्कापिंड से टकराया जायेगा. इस टक्कर का मकसद उल्कापिंड का रास्ता बदलना होगा. इसे भी पढ़ें : महसा">https://lagatar.in/after-mahsa-aminis-death-in-police-custody-iranian-women-took-to-the-streets-took-off-their-hijabs/">महसा

अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद सड़कों पर उतरी ईरानी महिलाएं, हिजाब उतार फेंके, डेथ टू डिक्टेटर के नारे लगाये

उल्कापिंड पृथ्वी से टकराने  आ रहा  है, तो उसका रास्ता बदला जा सकता है ! 

अगले सप्ताह होने वाली यह टक्कर विशाल पैमाने पर पहली बार किया जा रहा एक प्रयोग होगा. जिसके जरिए भविष्य में आने वाली ऐसी किसी आपदा से पृथ्वी को बचाने की संभावनाएं आंकी जा रही हैं. डबल एस्ट्रॉयड रीडाइरेक्शन टेस्ट यानी डार्ट (DART) नाम के इस अभियान के जरिए अंतरिक्ष विज्ञानी यह जानना चाहते हैं कि अगर कोई उल्कापिंड पृथ्वी से टकराने के लिए इस ओर बढ़ रहा है तो उसका रास्ता बदला जा सकता है या नहीं. डार्ट यह जानने में वैज्ञानिकों की मदद करेगा कि किसी अंतरिक्ष यान की टक्कर क्या वाकई उल्कापिंड का रास्ता बदलने में कामयाब हो सकती है. जान लें कि ऐसे दृश्य और कल्पनाएं कई बार हॉलीवुड फिल्मों में देखी जा चुकी हैं. हाल ही में आई फिल्म डोंट लुक अप या फिर कई साल पहले आई फिल्म आर्मागैडन में फिल्मकारों ने ऐसी ही कल्पनाएं की थीं. इसे भी पढ़ें :  राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-urges-tejashwi-yadav-to-join-india-jodo-yatra-sent-invitation/">राहुल

गांधी ने तेजस्वी यादव को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का किया आग्रह, भेजा न्योता

अभियान के लिए वैज्ञानिकों द्वारा  डायमॉरफस नामक एक उल्कापिंड को चुना गया है

खबरों के अनुसार इस अभियान के लिए वैज्ञानिकों द्वारा  डायमॉरफस नामक एक उल्कापिंड को चुना गया है. इसे मूनलेट यानी नन्हा चांद भी कहा जाता है. यह पृथ्वी के नजदीक ही एक अन्य विशाल उल्कापिंड डिडायमॉस नामक उल्कापिंड का चक्कर लगा रहा है. नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी के नजदीक यानी लगभग 5 करोड़ किलोमीटर के दायरे में मौजूद उल्कापिंडों और धूमकेतुओं के खतरे आकलन का उनका मुख्य लक्ष्य है. डायमॉरफस का व्यास लगभग 160 मीटर है. अंतरिक्ष में अब तक नासा ने जितनी चीजों से टकराने की कोशिश की है, यह उनमें सबसे छोटा है. इसे भी पढ़ें :  सुप्रीम">https://lagatar.in/hearing-on-more-than-200-petitions-challenging-caa-in-supreme-court-today/">सुप्रीम

कोर्ट में आज CAA को चुनौती देने वाली 200 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई

डिडायमॉस का व्यास 780 मीटर है. इसका नाम ग्रीक भाषा से लिया गया है

डिडायमॉस का व्यास 780 मीटर है. इसका नाम ग्रीक भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है जुड़वां. ये नाम इस बात का प्रतीक है कि कैसे उल्कापिंड जोड़ी बनाकर रहते हैं. नासा का कहना है कि अमेरिकी समयानुसार सोमवार 26 सितंबर को शाम 7.14 बजे यानी भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार सुबह 4.44 बजे इस अद्भुत घटना के होने की संभावना है. जॉन हॉपकिंस अप्लाइड फिजिक्स लैब में अंतरिक्ष अभियानों के प्रमुख बॉबी ब्राउन ने पत्रकारों को बताया, यह मानवता का पहला ग्रह-सुरक्षा परीक्षण है. इसमें जो कुछ भी हो रहा है वह सब एक परीक्षण है. इसे बहुत सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है. इस उल्कापिंड के धरती की ओर आने की संभावना शून्य प्रतिशत है. इसलिए हमारे वैज्ञानिक दल के लिए, इंजीनियरों के लिए और उनके लिए भी परीक्षण की ये आदर्श परिस्थितियां हैं, जो इस अभियान के जरिए अपनी समझ को बढ़ाना चाहते हैं.

इटली स्पेस एजेंसी का एक छोटा उपग्रह घटना की तस्वीरें खींचेगा

जिस दिन यह टक्कर होगी, उस दिन इटली स्पेस एजेंसी का एक छोटा उपग्रह घटना की तस्वीरें खींचेगा और वैज्ञानिकों को भेजेगा. यह उपग्रह एक अटैची जितने आकार है और डार्ट अंतरिक्ष यान के पीछे-पीछे चल रहा है. जब यह टक्कर होगी तब उल्कांपिड पृथ्वी से 1.1 करोड़ किलोमीटर दूर होंगे. वैज्ञानिकों की योजना है कि डार्ट को जितनी शक्ति से संभव हो, डायमॉरफस से टकराया जाये ताकि उसका रास्ता बदल जाये. उसके बाद वे पृथ्वी पर मौजूद शक्तिशाली टेलीस्कोप की मदद से उसके बदले हुए रास्ते का अध्यन करेंगे. वैज्ञानिक देखेंगे कि डायमॉरफस का रास्ता बदला या नहीं और बदला तो कितना बदला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही