Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करीम सिटी कॉलेज में नए छात्रों को स्पार्क के पूर्व छात्रों की उपलब्धियां बताई गईं

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज में नए सत्र 2021-24 के विधार्थियों के लिए स्पार्क द्वारा इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया. नए विद्यार्थियों को स्पार्क की स्थापना, संचालन के नियमों और उसके अंतर्गत आने वाले विभिन क्लबों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में स्पार्क के कन्वेनर डॉ. एसएम यहिया इब्राहिम और विभिन्न क्लब के मेंटोर उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत लॉजिस्टिक्स एचआर सचिव सलोनी कुमारी ने किया. स्पार्क के मुख्य आयोजक सचिव मनीष मुखी ने स्पार्क के अंतर्गत होने वाली सालाना गतिविधियों से सभी को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : जुगसलाई">https://lagatar.in/fire-in-the-warehouse-due-to-the-carelessness-of-the-wedding-processions-in-jugsalai-loss-of-crores/">जुगसलाई

में बारातियों की लापरवाही से छोड़े गए पटाखे से गोदाम में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
सांस्कृतिक सचिव आलिशा अली स्पार्क के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की. साहित्य सचिव कहकशां खानम ने पीलर्स ऑफ स्पार्क के माध्यम से स्पार्क के संचालन से संबंधित जानकारी दी. इस दौरान स्पार्क के डांस व म्यूजिक क्लब के छात्रों ने प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के अंत में सहायक आयोजक सचिव उज्जवला मालविका ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही