Search

 
 
 

हजारीबाग: गतका टूर्नामेंट में SPBPS बना जिला चैंपियन

 
Hazaribagh: नवभारत जागृति केंद्र की ओर से संचालित प्रखंड के सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल (SPBPS) में द्वितीय हजारीबाग जिला गतका जूनियर, सब-जूनिचर, सीनियर चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन डायरेक्टर ऑफ रायल औरकिट बरही अनुप कुमार, डायरेक्टर ऑफ श्रीदास इंटरनेशल स्कूल देवचन्दा के रोहित कुमार एवं सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल के प्राचार्य रीना पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया. आयोजन में में बरही डीएवी, डीपीएस बरही, रॉचल औरकिट बरही, श्रीदास स्कूल बरही, डिवाइन स्कूल बरकट्ठा एवं सुरेखा के खिलाड़ियों ने भाग लिया. उपविजेता श्रीदास पबलिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 25 स्वर्ण पदक जीते. वहीं सुरेखा के खिलाड़ियो ने 42 स्वर्ण पदक जीत कर खिताब पर कब्जा जमाया. विनर ट्राफी सुरेखा के बच्चों ने प्राप्त किया. झारखण्ड गतका एसोसिएशन एक्शन डायरेक्टर प्रिंस मिश्रा ने गतका खेल के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. स्वर्ण पदक विजेता पलक, निशा,आर्यन, रिषि, मयूरी, प्रीतम, आलोक, समर का सराहनीय योगदान रहा. मंच का संचालन अमृता मैशी एवं ज्वाला सिंह ने किया. मौके पर सुरेखा के खेल शिक्षक राकेश रंजन, उमेश भगत, आशुतोष कुमार, शंकर सिंह, भोला सिन्हा, फरहत जहां, प्रमिला कुमारी, जया वर्मा आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें - इजरायल">https://lagatar.in/israel-claims-many-hezbollah-command-centers-destroyed-in-air-strike-more-than-50-terrorists-killed/">इजरायल

का दावा, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के कई कमांड सेंटर तबाह, 50 से ज्यादा आतंकी मारे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही