Search

प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रशिक्षण को लेकर स्पीकर ने की बैठक

Ranchi : प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सेमिनार के संबंध में स्पीकर रवींन्द्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में मंत्रिमंडल समन्वय सचिवालय विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. विधानसभा के विधायी शोध संदर्भ प्रशिक्षण कोषांग द्वारा  तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह सेमिनार कार्यक्रम सरकार के सभी विभागों के पदाधिकारियों के लिए आयोजित करायी जा रही है. इसमें सभी विभाग के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी, एक राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी और एक सचिवालय संवर्ग के पदाधिकारी भाग ले सकेंगे. कार्यक्रम का मुख्य विषय विधि निर्माण की प्रक्रिया एवं कार्यपालिका का दायित्व होगा. इस कार्यक्रम में पीआरएस लेजिसलेटिव, नई दिल्ली एवं अन्य विधि विशेषज्ञों से रिसोर्स पर्सन के रूप में सहयोग लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें – स्पीकर">https://lagatar.in/speaker-discussed-7-petitions-in-the-petition-committee-meeting/">स्पीकर

ने याचिका समिति की बैठक में 7 याचिकाओं पर की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp