Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पीकर ने की विधानसभा की 24 समितियों के सभापतियों के साथ बैठक, कहा-अधिक से अधिक बैठक करें

Advertisement
Advertisement
Ranchi: विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने झारखंड विधानसभा के नवगठित समितियों के सभापतियों के साथ बैठक की. 2022-23 के लिए नवगठित 24 संसदीय समिति के सभापतियों को संबोधित करते हुए स्पीकर ने कहा कि समितियों से बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की जाती है. इसके लिए सभी समिति अधिक से अधिक बैठकें बुलाएं. ज्यादा से ज्यादा विषयों पर विचार-विमर्श किया जाए. राज्य के अंदर और बाहर की यात्राओं से जो अनुभव मिले हैं उसका लाभ उठाते हुए प्रतिवेदन बनाया जाए. उन्होंने कहा कि जनहित में समितियों को सृदृढ़ और धारदार बनाना चाहिए. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

2021-22 की 11 समितियों ने प्रस्तुत किया है प्रतिवेदन

स्पीकर ने बताया कि 2021-22 में झारखंड विधानसभा की 11 समितियों ने अपना प्रतिवेदन पेश किया है. 9 समितियों ने राज्य के अंदर स्थल अध्ययन यात्रा नहीं की और 5 समितियों के द्वारा राज्य के बाहर के स्थल का अध्यनन नहीं किया गया. उन्होंने उम्मीद जताई है कि नई गठित की गई समितियां बेहतर काम करेंगी. इसे भी पढ़ें-BIG">https://lagatar.in/big-breaking-jpsc-released-the-final-result-of-civil-services-examination-from-7th-to-10th-process-completed-in-record-252-days/">BIG

BREAKING : जेपीएससी आज जारी करेगा 7वीं से 10वीं तक की सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, रिकॉर्ड 252 दिन में प्रक्रिया पूरी

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, सुदेश महतो, सरयू राय, डॉ सरफराज अहमद, बिनोद कुमार सिंह, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, केदार हाजरा, अपर्णा सेनगुप्ता, सबिता महतो, रामचंद्र सिंह, भूषण तिर्की और ग्लेन जोसेफ गॉलस्टेन मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/sp-1.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

पूर्व विधायक प्रशांत मंडल को विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि

वहीं आज विधानसभा में पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत मंडल को भी श्रद्धांजलि दी गई. उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा लाया गया, जहां स्पीकर रविंद्रनाथ महतो, सीएम हेमंत सोरेन समेत मौजूद सभी विधायकों ने श्रद्धांजलि दी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही