Search

स्पीकर ने की पार्टी प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, बजट सत्र को सुचारू चलाने में मांगा सहयोग

Ranchi : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है. इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. हर बार की तरह भाजपा इस बार भी बैठक में शामिल नहीं हुई. स्पीकर ने संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक सरयू राय, विनोद सिंह के साथ बैठक कर सत्र को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग की अपील की. स्पीकर ने सरकार को सदन में आने वाली सभी सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी के साथ आने को कहा. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-for-details-of-shops-running-in-basement-in-upper-bazar-notice-to-fjcci/">हाईकोर्ट

ने अपर बाजार में बेसमेंट में चल रही दुकानों का ब्योरा मांगा, FJCCI को नोटिस

4 मार्च को बजट पर वाद विवाद

बैठक में विधानसभा की बैठकों की तारीख को लेकर भी चर्चा हुई. माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि 4 मार्च को बजट पर वाद विवाद है. फिर होली की छुट्टी के बाद 13 मार्च को वाद विवाद रखा गया है. लंबे गैप के कारण बजट पर ठीक से चर्चा नहीं हो सकेगी इसलिए चर्चा लगातार दो दिनों तक हो. वहीं 23 और 24 मार्च को भी विधानसभा की बैठक रखी गई है, इसलिए इसमें भी सुधार किया जाए. स्पीकर ने कहा कि अभी बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद नहीं हैं, इसलिए विधानसभा शुरू होने के बाद कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस पर चर्चा के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा. पार्टी प्रतिनिधियों की बैठक के बाद स्पीकर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं, जिसमें वे सुरक्षा व्यवस्था और विभागों की तैयारी का जायजा ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें - विधायक">https://lagatar.in/mla-cash-scandal-high-court-reserves-verdict-on-petition-filed-against-zero-fir/">विधायक

कैश कांड : जीरो FIR के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp