Ranchi: विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने भाजपा को नेता प्रतिपक्ष चुनने की सलाह दी है. इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष आसन की गरिमा धूमिल कर रहे हैं. उनके बयान से संवैधानिक मर्यादाएं तार-तार हुई हैं. ऐसा लगता है जैसे विधानसभा अध्यक्ष किसी दल विशेष के आधिकारिक प्रवक्ता बन गए हैं. दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का उनका कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं है. अच्छा होता वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते.
के सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, अच्छे खिलाड़ी को सीधे ग्रेड वन की मिलेगी नौकरी [wpse_comments_template]
राज्य सरकार के इशारे पर हो रहा सबकुछ
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना विधायक दल के नेता चुनकर विधानसभा अध्यक्ष को लिखित दे दिया है. जहां तक दलों के विलय का मामला है, चुनाव आयोग ने उस पर अपनी संवैधानिक मुहर लगा दी है. बावजूद इसके इसे न्यायाधिकरण के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया में उलझा दिया गया है. फैसले को भी लटकाया,अटकाया जा रहा है. दरअसल राज्य सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष ने झारखंड विधानसभा को अधिकृत रूप में नेता प्रतिपक्ष से वंचित रखा है. इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/bihar-cm-nitish-kumars-big-announcement-good-player-will-get-direct-grade-one-job/">बिहारके सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, अच्छे खिलाड़ी को सीधे ग्रेड वन की मिलेगी नौकरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment