Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिस्र का पिरामिड बना रहे स्पीकर : बाबूलाल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने नेता प्रतिपक्ष मामले पर कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष इस मामले में मिस्र का पिरामिड बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2 साल पहले ही जेवीएम का बीजेपी में विलय हो गया है. इसके बाद भी अध्यक्ष मामले को लगातार उलझा कर जिंदा कर रखे है. इसे भी पढ़ें - छह">https://lagatar.in/jamshedpur-sopodera-bawangoda-road-to-be-repaired-from-september-6-dc-directs-ee-of-power-and-drinking-water-department/">छह

सितंबर से शुरू होगी सोपोडेरा-बावनगोड़ा सड़क की मरम्मत, डीसी ने बिजली एवं पेयजल विभाग के ईई को दिया निर्देश

भाजपा सदन में नयी परंपरा शुरु कर रही है

विधानसभा सत्र के पहले दिन की समाप्ति के बाद विधायक दल पर सत्ता पक्ष के बन्ना गुप्ता और बंधु तिर्की ने भाजपा पर सदन की गरिमा को तार तार करने का आरोप लगाया. बता दें कि जब विधानसभा में बीजेपी द्वारा शोक प्रस्ताव पढ़ने की बारी आई तो बीजेपी विधायकों ने इस कारण आपत्ति जताई कि जब विधायक दल के नेता मौजूद है तो सचेतक क्यों पढ़ेंगे. इसके बाद बीजेपी की तरफ से शोक प्रस्ताव नहीं पढ़ा गया. सत्र के बाद इसी बात को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने सदन की गरिमा तार-तार करने की बात कही. बन्ना गुप्ता ने कहा आज भाजपा सदन में नयी परंपरा शुरु कर रही है.आज जिस तरह मुख्यमंत्री के शोक प्रस्ताव पढ़ते समय विपक्षी विधायकों ने अपना आचरण दिखाया. वह इस लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. वही बंधु तिर्की ने कहा आज भाजपा सड़क पर जैसा आचरण करती है वैसा ही आचरण सदन में भी कर रही है. इसे भी पढ़ें -सारंडा">https://lagatar.in/saranda-naxal-affected-villages-continue-to-be-covered-with-pucca-road-even-after-noc-from-forest-department/">सारंडा

के नक्सल प्रभावित गांवों का हाल, वन विभाग से एनओसी के बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही