Search

 
 
 

स्पीकर ने किया 'बर्ड्स ऑफ जामताड़ा' पुस्तिका का अनावरण

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को बर्ड्स ऑफ जामताड़ा नाम की पुस्तिका का अनावरण किया. जामताड़ा के वन प्रमंडल पदाधिकारी अजिंक्य बनकर ने यह किताब लिखी है. जामताड़ा जिला के पक्षी प्रेमियों में उत्साह जगाने के साथ-साथ उनके मार्गदर्शन के उद्देश्य से पुस्तिका लिखी गई है, जिसमें जामताड़ा जिले में पाई गई 160 पक्षी प्रजातियों की चर्चा है. इस मौके पर स्पीकर ने कहा कि यह पुस्तिका पक्षी प्रेमियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी और न केवल उनके प्रकृति दर्शन के आनंद को बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी कर सकेगी. इसे भी पढ़ें – ISIS">https://lagatar.in/isis-jharkhand-module-nia-raid-on-nine-locations-in-six-states-one-involved-in-terrorist-conspiracy-arrested/">ISIS

झारखंड मॉड्यूल: छह राज्यों के नौ ठिकानों पर NIA रेड, आतंकी साजिश में शामिल एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही