Search

 
 
 

संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे स्पीकर, इस्तीफा दें : भाजपा

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा है कि राजभवन भाजपा के इशारे पर काम कर रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक मर्यादाओं का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष का पद दलीय राजनीति से ऊपर निष्पक्षता का पद है, लेकिन राज्य में तो सभी नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

झामुमो के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे

दीपक प्रकाश ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष झामुमो के प्रवक्ता की तरह पार्टी के मंच से बयान दे रहे हैं. ऐसे में पद की गरिमा तार-तार हो रही है. एक तरफ स्पीकर को जिन विषयों पर निर्णय लेना है, उसे तो वे बार-बार सरकार के इशारे पर टाल रहे, लेकिन जहां उनकी टिप्पणी अपेक्षित नहीं है, उस विषय पर बोलने से नहीं चूक रहे. राज्यपाल पर स्पीकर की टिप्पणी असंवैधानिक और अशोभनीय है. नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. फिर दलीय राजनीति में अपनी सक्रियता दिखानी चाहिए. इसे भी पढ़ें –विधानसभा">https://lagatar.in/vidhansabhas-government-undertaking-committee-inspected-the-smart-city/">विधानसभा

की सरकारी उपक्रम समिति ने किया स्मार्ट सिटी का निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही