Search

जमशेदपुर : धातुकर्म और सामग्री विज्ञान में प्रमुख चुनौतियों" पर वक्ताओं ने प्रस्तूत किया व्याख्यान

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) अपने तकनीकी नवाचारों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक एक सप्ताह एक प्रयोगशाला (ओडब्ल्यूओएल) कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम अभियान के अंतिम दिन `शिक्षात्मक बैठक` का उद्घाटन बीआईटी मेसरा के कुलपति और आईआईटी, कानपुर के पूर्व निदेशक प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर  इंद्रनील मन्ना ने "धातुकर्म और सामग्री विज्ञान में प्रमुख चुनौतियों" विषय पर अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया. उन्होंने बुनियादी ढांचे, विमानन, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल क्षेत्रों आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भौतिक मुद्दों से संबन्धित क्षेत्रों पर एक सिंहावलोकन प्रस्तुत किया. उन्होंने इसके अंतराल और भविष्य की आवश्यकताओं को भरने हेतु की जाने वाली प्रगति पर काफी जोर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jawahar-navodaya-vidyalayas-entrance-examination-on-april-29-14-examination-centers-made-for-6244-candidates-across-the-district-including-the-city/">जमशेदपुर

: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को, शहर समेत जिले भर में 6244 परीक्षार्थी के लिए बनाये गये 14 परीक्षा केंद्र

दर्जनभर कॉलेज के छात्रों ने की शिरकत

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, अर्का जैन विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्व विद्यालय झारखंड रांची, जमशेदपुर सहकारी कॉलेज, आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंडटेक्नोलॉजी, एनआईटी जमशेदपुर, ग्रेजुएट कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज जैसे 10-11 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लगभग 80-90 छात्र और 25-30 संकाय बैठक में शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य कॉलेज, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संगठनों के बीच संबंधों को मजबूत करने हेतु अकादमिक को प्रोत्साहित करना तथा सीएसआईआर-एनएमएल झारखंड एवं आसपास के राज्यों के शिक्षाविदों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. कार्यक्रम के अंतराल के बाद तीन व्याख्यान दिए गए, जिसमें धातुकर्म अनुसंधान में भविष्य के दिशा निर्देश, राष्ट्र के विकास के लिए संभावित ऊर्जा सामग्री और दशकों और सदियों से धातु/मिश्र धातु के विकास की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया है. कार्यक्रम के अंत में पैनल चर्चा और पोस्टर सत्र भी आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-party-jugsalai-municipality-committee-president-tanveer-raju-and-dinesh-jaiswal-became-principal-secretaries/">जमशेदपुर

: आजसू पार्टी जुगसलाई नगर पालिका कमिटी के अध्यक्ष तनवीर राजू व दिनेश जायसवाल बने प्रधान सचिव

निदेशक ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का किया स्वागत

डॉ. अवनीश  कुमार श्रीवास्तव, निदेशक सीएसआईआर-एनएमएल ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया. उन्होंने सीएसआईआर द्वारा शुरू किए गए एक सप्ताह एक प्रयोगशाला कार्यक्रम और सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा कुछ दिनों में अकादमिक सहित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी. इसके अलावा, डॉ. एस.के. तिवारी, प्रमुख एएमपी प्रभाग ने शिक्षात्मक बैठक के बारे में जानकारी दी और सभागार में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से मुख्य अतिथि का परिचय कराया. डॉ. रघुवीर सिंह, मुख्य वैज्ञानिक तथा कार्यक्रम के समन्वयक ने उद्घाटन समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-roshan-singh-in-cable-basti-and-mo-in-hayatnagar-miscreants-shot-irshad/">जमशेदपुर

: केबल बस्ती में रौशन सिंह व हयातनगर में मो. इरशाद को बदमाशों ने मारी गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp