Search

 
 
 

प्रयागराज में राहुल गांधी बोले- रील 21वीं सदी का नशा है, मजदूरी करो, क्योंकि नौकरी नहीं मिल सकती

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को छात्रों के गूंज कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया गया है. परिवारों से लाखों करोड़ रुपए लिए जाते हैं बदले में BA-MA की डिग्री मिलती है,
 

Prayagraj: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को छात्रों के गूंज कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया गया है. परिवारों से लाखों करोड़ रुपए लिए जाते हैं बदले में BA-MA की डिग्री मिलती है, लेकिन यह सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं देता है. उन्होंने कहा कि एक हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी मिल रही है.


राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं से कहा जाता है कि आपको जितनी रील बनाना है, बनाओ. जितनी रील देखना है, देखो, 21वीं सदी का नशा लो, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती है. राहुल ने कहा कि युवाओं के लिए पांच दरवाजे थे, वो सारे बंद कर दिए गए हैं. बताया कि दुनिया में मेड इन चाइना, मेड इन बांग्लादेश मिलेगा, लेकिन मेड इन इंडिया नहीं मिलेगा. क्योंकि नोटबंदी और गलत GST ने मैन्यूफैक्चरिंग सिस्टम को खत्म कर दिया है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/corruption-in-appointments-in-jharkhand-01-it-started-in-legislative-assembly

https://lagatar.in/jpsc-jssc-agitation-acs-and-tribal-student-delegation-hold-talks-with-ministers

 

उन्होंने केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया को लेकर तीखी आलोचना की, पूछा- स्टार्टअप इंडिया कहां चला गया. बैंकों से छोटे व्यापारियों को लोन नहीं मिलता. लेकिन अंबानी-अडाणी को लाखों करोड रुपए देंगे. युवा नौकरी की तलाश में भर्ती परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी करता है. लेकिन 150 कैंडिडेंट्स में से सिर्फ 1 युवा को सरकारी नौकरी मिलती है. इसके अलावा पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट करने से नौकरी खत्म हो गईं. रही सही कसर आज AI की वजह से नौकरी खत्म हो गई हैं. 

 

राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत दो चीजों युवाओं की ताकत और युवाओं के डाटा के कारण आगे बढ़ सकता है. आपके डाटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है. डाटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डाटा नहीं बनाया जा सकता. ये ज्ञान का सेंटर था. हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं. लेकिन इन्हें चक्रव्यूह में फंसा दिया गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही