Search

 
 
 

JPSC परीक्षा के लिए रेलवे का खास इंतजाम, रांची से पटना और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए आज स्पेशल ट्रेन

JPSC परीक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने आज 19 अप्रैल  को दो विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. ये ट्रेनें रांची से पंडित दीन दयाल उपाध्याय(डीडीयू) जंक्शन और पटना के लिए चलाई जाएंगी.
 

Ranchi :  JPSC परीक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने आज 19 अप्रैल  को दो विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. ये ट्रेनें रांची से पंडित दीन दयाल उपाध्याय(डीडीयू) जंक्शन और पटना के लिए चलाई जाएंगी.

 

पहली ट्रेन रांची से डीडीयू के लिए एग्जाम स्पेशल के रूप में चलेगी. यह ट्रेन 19 अप्रैल की शाम 19:15 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:35 बजे डीडीयू पहुंचेगी.

 

रास्ते में यह ट्रेन लोहरदगा, टोरी, लातेहार, गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन और सासाराम स्टेशन पर रुकेगी. इस ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे, जिनमें 8 जनरल और 2 एसएलआरडी शामिल हैं.

 

दूसरी ट्रेन रांची से पटना के लिए एग्जाम स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी. यह ट्रेन 19 अप्रैल की शाम 18:45 बजे रांची से खुलेगी और अगले दिन सुबह 06:00 बजे पटना पहुंचेगी.

 

 इसके प्रमुख ठहराव मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया और जहानाबाद स्टेशन हैं. इस ट्रेन में कुल 12 कोच होंगे, जिनमें 10 जनरल और 2 एसएलआरडी शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही