Search

 
 
 

भारत बंद को लेकर स्पेशल ब्रांच ने जिले के एसपी को किया अलर्ट, कहा प्रतिष्ठान, रेल व बस सेवा को जबरन बंद कर सकते हैं समर्थक

 
Ranchi: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा एसटी-एससी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है. इसको लेकर स्पेशल ब्रांच के द्वारा जिले के एसपी, एसएसपी को अलर्ट किया गया है. कहा गया है कि बंद के दिन मॉल, दुकान, ऑफिस, मार्केट, बस और रेल सेवा को बलपूर्वक बंद समर्थक के द्वारा बंद कराए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखने की जरूरत है. मालूम हो विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को एसटी-एससी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने को कहा था. इस फैसले के खिलाफ देशभर में कई राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों एवं बहुसंख्यक समाज लोगों के बीच आक्रोश है. भारत बंद का झारखंड में भी विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों ने समर्थन किया है. एसटी-एससी आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ भारत बंद का झामुमो ने सक्रिय रूप से समर्थन देने का निर्णय लिया है. इसे देखते हुए राजधानी में लगभग सभी निजी विद्यालयों ने स्कूल बंद करने के नोटिस दे दिये हैं. इसे भी पढ़ें - सचिन-माही">https://lagatar.in/after-sachin-mahi-now-a-biopic-will-be-made-on-yuvraj-singh-makers-made-the-announcement/">सचिन-माही

के बाद अब युवराज सिंह पर बनेगी बॉयोपिक, मेकर्स ने की अनाउंसमेंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही