Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पेशल ब्रांच के DSP रविकांत भूषण की कोरोना से मौत

Advertisement
Advertisement

Ranchi : स्पेशल ब्रांच के डीएसपी रविकांत भूषण की कोरोना से मौत हो गई. डीएसपी रविकांत भूषण जमशेदपुर में पदस्थापित थे. वे फोर्थ बैच के डीएसपी थे. जानकारी के अनुसार रविकांत भूषण पिछले तीन दिनों से नामकुम स्थित अपने घर पर आइसोलेट थे. इसी दौरान बुधवार को हुए अपने घर में अचानक गिर गए. आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें सैमफोर्ड हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

आरपीएफ इंस्पेक्टर की रिम्स में हुई मौत

आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके तिवारी की रिम्स में बुधवार को मौत हो गई. इंस्पेक्टर आरके तिवारी मुरी में आरपीएफ पोस्ट में पोस्टेड थे. बीते 19 अप्रैल को आरके तिवारी को सांस लेने में तकलीफ हुई. रेलवे हॉस्पिटल में जगह नहीं होने पर उन्हें रिम्स ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की उनकी मौत हो गई. कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है. कोरोना रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि इंस्पेक्टर आरके तिवारी की मौत कोरोना की वहज से हुई है या फिर किसी और वजह से.

24 घंटे में 4,969 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 4,969 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई. वहीं, 2,334 लोगों ने काेरोना को मात भी दिया. अब पूरे राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 30,588 हो गई है. इनमें केवल रांची से 11,726 मरीज शामिल हैं. वहीं, मंगलवार को 45 मरीजों की मौत हुई. मृतकों में रांची से 15 पूर्वी सिंहभूम से 10, धनबाद से 6, कोडरमा से 4, दुमका, गढ़वा, लातेहार से 2-2 और देवघर, गोड्‌डा, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम से 1-1 मरीज शामिल हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही