Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट: रांची के पांच शहरी थाना क्षेत्रों में 33 स्थान हैं अतिसंवेदनशील

Advertisement
Advertisement
Saurav Singh Ranchi : मोहर्रम पर्व को लेकर स्पेशल ब्रांच ने रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, सांप्रदायिक दृष्टिकोण से रांची जिला के पांच शहरी थाना क्षेत्रों में 33 स्थानों को अतिसंवेदनशील स्थान के रूप में चिन्हित किया गया है. इसके अलावा चार थाना क्षेत्र में पांच स्थानों को संवेदनशील स्थान के रूप में चिन्हित किया गया है. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/thieves-fled-with-18-lakh-11-thousand-500-rupees-atm-and-vehicle-police-are-investigating/">हजारीबाग

: सीसीटीवी पर कर दिया स्प्रे, 18 लाख 11500 रुपए के साथ एटीएम और सवारी गाड़ी ले भागे चोर

इन पांच शहरी थाना क्षेत्रों में 33 स्थान हैं अतिसंवेदनशील

- लोअर बाजार थाना क्षेत्र: कर्बला चौक, फतेहउल्लाह रोड स्थित फतेहउल्लाह मस्जिद, चिश्तियानगर, डोमटोली, आजाद बस्ती, कलाल टोली, काली मंदिर और चर्च रोड. - डोरंडा थाना क्षेत्र: दर्जी मोहल्ला - डेली मार्केट थाना क्षेत्र: महावीर मंदिर मेन रोड, छाता मस्जिद, राईन मस्जिद, राईन मोहल्ला, तस्लीम मस्जिद, तिवारी टैंक रोड, टैक्सी स्टैंड. - हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र: एकरा मस्जिद, बड़ा तालाब के पास सूर्य मंदिर, पहली गली स्थित महावीर मंदिर, फर्स्ट स्ट्रीट, सेकेंड स्ट्रीट, थर्ड स्ट्रीट, लेक रोड, नदी टोला, कुर्बान चौक, सरफराज चौक, निजामनगर और मोजाहिद नगर. - कोतवाली थाना क्षेत्र: जामा मस्जिद, हंडा मस्जिद अपर बाजार, शनि मंदिर, पुरानी रांची, गाड़ीखाना चौक.

इन चार थाना क्षेत्रों में पांच स्थान हैं संवेदनशील

- बरियातू थाना क्षेत्र: बरियातू मस्जिद. - सदर थाना क्षेत्र: बड़गाई चौक मस्जिद. - अरगोड़ा थाना क्षेत्र: कडरू मस्जिद. - कांके थाना क्षेत्र: सुकुरहट्टू और होचर. इसे भी पढ़ें -गडकरी">https://lagatar.in/sanjay-seth-met-gadkari-urged-to-name-ratu-road-elevated-road-as-atal-corridor/">गडकरी

से मिले संजय सेठ, रातू रोड एलिवेटेड रोड का नाम अटल कॉरिडोर रखने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही