Search

 
 
 

स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट : CRPF को देख आक्रोशित हो गये थे सीएम आवास के बाहर जुटे JMM कार्यकर्ता

 
Ranchi :  ईडी की सीएम हेमंत सोरेन से आवास में पूछताछ के दौरान सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी मामले में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. स्पेशल ब्रांच की रिर्पोट से खुलासा हुआ है कि आठ वाहनों से सीआरपीएफ के जवान सीएम आवास के पूर्वी गेट के पास पहुंचे थे.  वापस जाने के दौरान कांके रोड स्थित हॉट लिप्स चौक के पास एकत्रित जेएमएम कार्यकर्ता (करीब 500) सीआरपीएफ के बस को देखते ही आक्रोशित हो गये थे. साथ ही यह भी सूचना थी कि 20 से 30 की संख्या में कार्यकर्ता द्वारा वाहन रोकने का भी प्रयास किया गया था.

सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी मामले में दर्ज करायी गयी है एफआईआर  

20 जनवरी को ईडी की सीएम हेमंत सोरेन से आवास में पूछताछ के दौरान सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी मामले में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. सदर सीओ मुंशी राम की शिकायत पर यह प्राथमिकी गोंदा थाना दर्ज की गयी थी. इसमें कहा गया है कि सीआरपीएफ के जवान सीएम हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित सरकारी आवास की ओर जाने का प्रयास करने लगे थे. उन्हें बैरिकेडिंग के अंदर जाने से रोका गया, तो वे उलझ गये. इस दौरान सीआरपीएफ की गाड़ियों के कारण चौक जाम हो गया था. काफी मशक्कत के बाद स्थिति संभाली गयी.

20 जनवरी को सीएम ने ईडी ने सात घंटे की थी पूछताछ

आपको बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन से सात घंटे से अधिक की पूछताछ की थी. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी मुस्तैद थे. ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर सीएम आवास तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही