Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पेशल ब्रांच सब इंस्पेक्टर हत्याकांड: तीसरे दिन भी हुई जांच, घटनास्थल पर पहुंचे जोनल आईजी

Ranchi : जिला के कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड के समीप स्थित एक होटल के पास शुक्रवार देर रात स्पेशल ब्रांच के दरोगा सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के तीसरे दिन भी पुलिस को घटना ने शामिल आरोपियों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है. वहीं दूसरी तरफ रांची जोनल आईजी अखिलेश झा सोमवार की शाम घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद आईजी जिस होटल में रात में पार्टी हुआ था, उस होटल के मालिक से पूरे मामले में पूछताछ की. मौके पर मौजूद अधिकारियों को आईजी ने कई बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया है. पूरे मामले में आईजी ने कहा कि जल्द रांची पुलिस हत्याकांड का खुलासा करेगी. कुछ सुराग एसआईटी को मिला है, जिस पर काम चल रहा है. इसे भी पढ़ें -लातेहार:">https://lagatar.in/young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-in-his-house/">लातेहार:

घर में फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

परिवार के लोगों से जानकारी ली

अनुपम कच्छप हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. जांच के दौरान पुलिस ने अनुपम के परिवार के लोगों से जानकारी ली. परिवार के लोगों ने विवाद के कुछ बिंदुओं पर पुलिस को जानकारी दी है. इसके आधार पर पुलिस की टीम सत्यापन कर रही है कि कहीं पारिवारिक विवाद की वजह से हत्या तो नहीं हुई. इसके अलावा पुलिस की टीम अनुपम के दोस्तों का मोबाइल नंबर लिया है, ताकि तकनीकी शाखा के सहयोग से सीडीआर निकाल कर यह पता लगाया जा सके कि हत्याकांड के पीछे किसी अपने का हाथ तो नहीं. पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए जमीन विवाद के बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. अनुपम का विभागीय काम की वजह से किसी से दुश्मनी तो नहीं थी, इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें-दुष्कर्म">https://lagatar.in/varun-convicted-of-rape-sentenced-to-10-years-rigorous-imprisonment-fined-rs-1-lakh/">दुष्कर्म

का दोषी वरुण को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, एक लाख जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही