Search

रामगढ़ में ट्रांसजेंडरों के लिए खुला विशेष कैफे, डीसी ने किया उद्घाटन

डीसी ने कहा कि "ट्रांस कैफे" का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना व समाज की मुख्यधारा में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है. इस पहल से न केवल रोजगार के अवसर सृजित होंगे, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता को भी बढ़ावा मिलेगा.
 
Ramgarh : रामगढ़ जिले के ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मंगलवार को "ट्रांस कैफे" खोला गया. कैफे का उद्घाटन रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज व ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया. यह कैफे छत्तरमांडू स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क परिसर में खोला गया है. कैफे का संचालन जेएसएलपीएस व किन्नर उत्थान समिति के सहयोग से किया जाएगा.

डीसी ने कहा कि "ट्रांस कैफे" का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना व समाज की मुख्यधारा में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है. इस पहल से न केवल रोजगार के अवसर सृजित होंगे, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता को भी बढ़ावा मिलेगा.

डीसी ने लोगों से अपील की कि इस विशेष पहल से जुड़कर ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रयासों को प्रोत्साहित करें और “हर कप के साथ एक सपने को समर्थन" के संदेश को आगे बढ़ाएं. बताया गया कि ट्रांस कैफे की शुरुआत में उत्थान सीबीओ व संस्था की सुनीता कौर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही