Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में परिवार नियोजन के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के सभी प्रखंडों में परिवार नियोजन का विशेष अभियान चलाया जाएगा. सरकारी अस्पतालों और सभी आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष काउंसलिंग की व्यवस्था और ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है. जुलाई में स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार स्वास्थ्य मेला भी आयोजित किया जाएगा. शनिवार 6 मई को मुख्यालय की ओर से धनबाद को परिवार नियोजन से संबंधित आवश्यक दवा और सामान भेजे गए. सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया हैं. साथ ही जिला स्तर पर डॉक्टरों का रोस्टर भी बनाया गया है. धनबाद में परिवार नियोजन योजना चलाई जा रही है और बेहतर संसाधन व गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जा रहा है. इसके लिए चिकित्सक और दक्ष कर्मियों की टीम तैनात की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही