Search

 
 
 

झारखंड SIR: 7 से 9 अक्टूबर तक बूथों पर विशेष कैंप, 10 अक्टूबर को लगेगा मेगा हेल्प डेस्क

Ranchi News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ के साथ SIR-2026 की समीक्षा की. उन्होंने मतदाताओं को भेजे गए नोटिस की सुनवाई और पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया.
 
बैठक करते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Ranchi News: राज्य में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत चुनाव आयोग ने मतदाताओं की मदद के लिए विशेष व्यवस्था की है. दावा और आपत्ति की प्रक्रिया के बीच 7, 8 और 9 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगाए जाएंगे. इसके बाद 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क लगाया जाएगा.

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ के साथ SIR-2026 की समीक्षा की. उन्होंने मतदाताओं को भेजे गए नोटिस की सुनवाई और पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि 7 से 9 अक्टूबर तक लगने वाले कैंप में बीएलओ को प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 को जल्द से जल्द डिजिटल किया जाए. इसके लिए बीएलओ को जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवेदनों का समय पर निपटारा हो सके.

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इन कैंपों की जानकारी देने को कहा गया है. साथ ही ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, उन्हें आवेदन करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया है.

 

चुनाव आयोग ने कैंपों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर प्रचार करने को भी कहा है. कैंप के दौरान सामने आने वाली स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

 

के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची में किसी नाम के सामने तार्किक विसंगति कई वजहों से हो सकती है. गणना प्रपत्र में गलत जानकारी दर्ज होना, पिछली SIR में गलत मैपिंग या पहले से दर्ज जानकारी में गलती इसके कारण हो सकते हैं.

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा सुनवाई का उद्देश्य पिछली SIR की गलतियों को सुधारना नहीं है. इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान SIR की मतदाता सूची को सही बनाना और सभी पात्र भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही