Search

 
 
 

Dhanbad News: सरकारी स्कूलों में लगेंगे विशेष शिविर, बच्चों के बनेंगे आधार व जन्म प्रमाण पत्र

जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने एवं अपडेट करने के लिए जल्द ही विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने एवं अपडेट करने के लिए जल्द ही विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. इस अभियान के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने शुक्रवार को यूआईडी, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Uploaded Image

बैठक करते उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के जरूरी दस्तावेज समय पर तैयार कराना और उनका अपडेशन सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी छात्र को सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, नामांकन अथवा अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

 

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विद्यालय परिसर में ही विद्यार्थियों का नया आधार कार्ड बनाया जाएगा, पुराने आधार कार्ड का अपडेट किया जाएगा तथा जन्म प्रमाण पत्र के पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. इससे अभिभावकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

 

उपायुक्त ने कहा कि पूरे अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा.शिविरों की तिथि जल्द घोषित की जाएगी. 

 

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय पहुंचें ताकि बच्चों का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बनाया या अपडेट किया जा सके.

 

उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को शिविर के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें. 

 

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के आवश्यक दस्तावेज तैयार कराना है ताकि कोई भी बच्चा सरकारी सुविधाओं और योजनाओं से वंचित न रहे.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) सह ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक अमित कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, एमआईएस पदाधिकारी अशोक रवानी, सतीश सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही