Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: 18 और 20 जुलाई को लगेगा विशेष कैंप, मतदान केंद्र पर जमा करें गणना प्रपत्र

बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को सफल बनाने को लेकर जिले के शहरी क्षेत्रों (चास नगर निगम/बोकारो स्टील सिटी) में 18 जुलाई 2026 एवं 20 जुलाई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. 

इसे भी पढ़ें: 

यह शिविर वैसे मतदाताओं के लिए है, जिन्होंने अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं किया है, वे लोग जरूर शिवर में शामिल होकर अपना गणना प्रपत्र प्राप्त कर शिविर में ही जमा करें.
 Uploaded Image

वहीं, ऐसे मतदाता जिन्होंने गणना प्रपत्र प्राप्त किया है और अब तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वह शीघ्र गणना प्रपत्र भरकर आयोजित विशेष शिविर में जमा करें. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

 

इन विशेष शिविरों के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) निर्धारित समय तक उपस्थित रहेंगे.
 

मतदाताओं को निर्धारित प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने तथा आवेदन जमा करने में भी सहायता प्रदान की जाएगी.

 

डीईओ सह डीसी ने संबंधित ईआरओ - एईआरओ को निर्देश दिया है कि विशेष शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक नागरिक इसकी जानकारी प्राप्त कर समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंच सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही