Search

 
 
 

ओबीसी समाज का राष्ट्र के विकास में विशेष योगदान : रघुवर दास

 
Ranchi: राज्य के पूर्व सीएम एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि ओबीसी समाज का राष्ट्र के विकास में विशेष योगदान रहा है. भामशाह से लेकर आज तक कई महापुरुषों ने नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा की. यह बातें दास ने रविवार को अहमदाबाद में मोदी समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में कही. इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए. इसे पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-kalash-yatra-for-shiva-panchayatan-statue-pran-pratishtha-mahayagya/">बोकारो

थर्मल : शिव पंचायतन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को निकली कलश यात्रा

पीएम के कारण दुनिया में बजा भारत का डंका

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व देते महिला को राष्ट्रपति बनाकर महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का संदेश दुनिया को दिया. हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म भारत में हुआ और हमें मोदी जी जैसे सशक्त नेतृत्व में समाज और राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ. आज उनके कारण पूरे देश दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. भारत और भारतीयों का मान-सम्मान बढ़ा है. गुजरात की धारा ने कई महापुरुषों को जन्म दिया है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पहचान विश्व में शांतिदूत की है. लौह पुरुष सरदार पटेल दृढ़ संकल्प शक्ति के प्रतीक हैं. 21वीं सदी के लौह पुरुष और युग पुरुष नरेंद्र मोदी ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ मानवता का संदेश दिया है. इसे भी पढ़ें- बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-congressmen-pay-tribute-to-rajiv-gandhi-on-his-death-anniversary/">बालूमाथ

: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही