Search

 
 
 

रामगढ़: शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब में सजा विशेष दीवान

 
Ramgarh: गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया. सुबह 7:30 बजे अखंड पाठ की समाप्ति हुई. इसके बाद विशेष दीवान सजाया गया. 10:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक गुरबाणी कीर्तन और कथा विचार किया गया. भाई नरेंद्र सिंह बनारस वाले अपने शब्दों से संगत को निहाल किया. हेड ग्रंथी भाई गुरजीत सिंह ने कथा विचार कर सिख इतिहास के बारे में जानकारी दी. हजूरी रागी भाई सरबजीत सिंह ने अपने शब्दों से संगत को निहाल किया. इस मौके पर मुफ्त आई चेकअप कैंप आइरिस कंपनी की ओर से लगाया गया था. संगत के बीच अटूट लंगर बांटा गया. मौके पर प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, मित प्रधान हैप्पी छाबड़ा कुज्जू, गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान रामदयाल सिंह चोपड़ा, जोगिंदर सिंह जग्गी, गुरजीत सिंह सलूजा, रणजीत सिंह छाबड़ा, अंकित कालरा, तेजिंदर सिंह सोनी, बंटी चमन, नरेंद्र सिंह चमन, पुष्पेंद्र सिंह छाबड़ा, जगजीत सिंह एलआईसी वाले, जगजीत सिंह जग्गी, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/modi-government-3-0-rajnath-shah-gadkari-nirmal-and-jaishankar-get-old-departments-annapurna-gets-womens-development-sanjay-minister-state-for-defence/">मोदी

सरकार 3.0: राजनाथ, शाह, गडकरी, निर्मल व जयशंकर को पुराना विभाग, अन्नपूर्णा को महिला विकास व संजय रक्षा राज्यमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही