Search

 
 
 

चुनाव में धन बल को रोकने के लिए चलाए जा रहे स्पेशल ड्राइव

 
Ranchi: चुनाव में धनबल को रोकने के लिए राज्यभर में स्पेशल ड्राइव चलाए जा रहे हैं. अब तक 27 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और नकद भी जब्त किए जा चुके हैं. वहीं शुक्रवार को आयकर विभाग ने गिरिडीह में अपनी दबिश बढ़ाई. कई कारोबारियों के ठिकानों पर रेड किया. जानकारी के अनुसार, आर्यन इंडस्ट्रीज के ऑनर मिंटू वर्णवाल के न्यू बरगंडा आवास पर छापेमारी की गई. इसके अलावा शौलपुत्री स्टील फैक्ट्री के ऑनर राकेश वर्णवाल के आवास पर छापेमारी की गई. फिलहाल कागजातों की जांच जारी है. इसे भी पढ़ें -Breaking">https://lagatar.in/big-setback-to-former-cm-madhu-koda-sc-refuses-to-interfere-in-order-banning-him-from-contesting-elections/">Breaking

: पूर्व CM मधु कोड़ा को बड़ा झटका, SC का चुनाव लड़ने पर रोक के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार

साहेबगंज में दो लाख रूपए जब्त

शुक्रवार की सुबह साहेबगंज जिले के पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर एक व्यवसायी से दो लाख रुपए बरामद किए गए हैं. पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया है. व्यापारी को बरहरवा-फरक्का एनएच के महतापुर चेकनाका के पास से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में पता चला है, वह पश्चिम बंगाल के मानिकचक का रहने वाला है. उसका नाम एनामुल हक बताया जा रहा है.

बारसोल चेकनाका से दो लाख से अधिक कैश बरामद

शुक्रवार की सुबह बारसोल चेकनाम से भी चेकिंग के दौरान दो लाख 35 हजार रुपए जब्त किए गए. यह राशि बंगाल के झाड़ग्राम के रहने वाले प्रणव के पास से बरामद की गई है. वह अपने वाहन महिंद्रा बोलेरो में पैसे रखकर बहरागोड़ा आ रहा था. अब वह पैसों की पूरी जानकारी नहीं दे पाया है.

27 करोड़ रुपए से अधिक के अवैध सामान और नकद जब्त

झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 25 अक्टूबर तक लगभग 27 करोड़ रुपए के अवैध सामान और कैश जब्त हो चुके हैं. इसके पहले धनबाद जिला में गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान धनबाद, जोड़ापोखर, भौंरा, सिंदरी, मैथन, चिरकुंडा, मुनीडीह, कतरास, लोयाबाद, बरोरा थाना क्षेत्र में 20 लाख से अधिक नकद के अलावा 2.639 किलोग्राम चांदी के जेवर जब्त किए गए थे. इसे भी पढ़ें -पूर्व">https://lagatar.in/bail-hearing-of-former-mla-sanjeev-singh-completed-decision-reserved/">पूर्व

विधायक संजीव सिंह की बेल पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही