Ranchi : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को कहा है कि लोकसभा चुनाव के आगामी चरण की बेहतर तैयारी करें. हरेक मतदाता तक वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण कराते हुए शहरी निकाय के मतदान केन्द्रों पर अच्छे मतदान के लिए नगर निकाय के पदाधिकारियों को मतदान केन्द्रों के साथ टैग करें और मतदाताओं के परिवारजनों को क्लब करें. साथ ही बीएलओ और सुपरवाइजर भी घर-घर जाएं, मतदाताओं के बीच वितरण किए जा रहे वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप की मॉनिटरिंग करें. वहीं मतदान केन्द्र जागरूकता समूह के साथ छोटी-छोटी मीटिंग कर उन्हें सक्रिय करें. शारीरिक रुप से अक्षम मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की पहल संबधी कार्य में गति लाएं. बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए पूरी मेहनत करें. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-excellent-performance-of-dav-kathara-students-in-cbse-10th-and-12th/">बोकारो
: सीबीएसई 10वीं व 12वीं में डीएवी कथारा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/vccc.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> सीईओ ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकाय के पदाधिकारियों के साथ झारखंड में लोकसभा चुनाव के पांचवें, छठे व सातवें चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि दिव्यांग और शारीरिक रुप से अक्षम मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाने की पूरी योजना तैयार करें. मतदान के दिन और उसके पूर्व चुनाव जागरूकता के लिए जारी जिंगल्स और गानों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करें. साथ ही माइकिंग के माध्यम से भी जाकरूकता सुनिश्चित करें. माइकिंग के लिए विस्तारित कार्ययोजना तैयार करें, ताकि मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो. उन्होंने कहा कि वन-टू-वन वोटर कनेक्ट के माध्यम से मतदाता तक पहुंचने से वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होगा. उन्होंने माइक्रो लेबल पर कार्य करने पर बल दिया. मतदान केन्द्रों पर आने में असमर्थ मतदाताओं के लिए परिवहन की पूरी सुविधा देने, मतदान के दिन रीयल टाइम मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह और डॉ. नेहा अरोड़ा सहित निर्वाचन कार्यालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/notification-issued-for-transfer-posting-of-13-district-and-sessions-judges-of-jharkhand/">झारखंड
के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की अधिसूचना जारी [wpse_comments_template]
: सीबीएसई 10वीं व 12वीं में डीएवी कथारा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा

Leave a Comment