Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो नगर निगम क्षेत्र में 20 से 24 दिसंबर तक फुटपाथ दुकानदारों के लिये विशेष ऋण वितरण अभियान

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_204748" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/18-mango-300x143.jpg"

alt="" width="300" height="143" /> निगम की ओर से  निबंधित फुटपाथ दुकानदारों को  जीवनस्तर में सुधार से संबंधित प्रशिक्षण देते अधिकारी[/caption] Jamshedpur: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत मानगो नगर निगम क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदारों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंक से ऋण प्रदान किया जा रहा है. निगम द्वारा सभी निबंधित फुटपाथ दुकानदारों को दो दिवसीय स्वच्छता एवं जीवनस्तर में सुधार से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया. जरूरतमंद दुकानदारों को बिना गारंटी के प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

पीएनबी, एसबीआई व बैंक ऑफ बड़ौदा में लंबित है सबसे ज्यादा आवेदन

निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर मानगो में 20 से 24 दिसंबर तक पीएम स्वनिधि के तहत विभिन्न बैंक के शाखाओं में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा. सबसे ज्यादा आवेदन पीएनबी, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ोदा मे लंबित है.

 अभियान के दौरान 200 फुटपाथ विक्रेताओं को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया पीएम स्वनिधि योजना के तहत बैंकों द्वारा फुटपाथ दुकानदारों को योजना का लाभ देने के लिए आवेदन स्वीकृत किए गए हैं. लेकिन एसबीआई, पीएनबी, झारखंड ग्रामीण बैंक मे आवेदन लंबित हैं. जिसमे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 61, पंजाब नेशनल बैंक 37, झारखंड ग्रामीण बैंक 23 और बैंक ऑफ बड़ौदा में 19 आवेदन लंबित हैं. सभी बैंकों को निर्धारित तिथि को अपने शाखा मे ऋण कैम्प आयोजित करने संबंधी निर्देश दिए गए हैं. ऋण वितरण कैम्प मे लंबित आवेदनों के अतिरक्त नए आवेदनों को स्वीकृत कर फुटपाथ विकर्ताओं को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. इस अभियान के दौरान 200 फुटपाथ विक्रेताओं को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए सिटी मैनेजर निर्मल कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही