Search

रांची सिविल कोर्ट में विशेष मध्यस्थता अभियान, पहले दिन 41 मामले निष्पादित

Ranchi : झालसा के निर्देश पर रांची सिविल कोर्ट में पारिवारिक मामलों के निष्पादन के लिए विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत की गई. यह अभियान 16 जून तक चलेगा. सोमवार को अभियान की शुरुआत फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ऋषिकेश कुमार ने की. इस दौरान सिविल कोर्ट के अन्य न्यायिक पदाधिकारी और बार के अध्यक्ष शंभू अग्रवाल और महासचिव संजय विद्रोही भी मौजूद रहे. फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ऋषिकेश कुमार ने मध्यस्थों और अधिवक्ताओं से कहा कि आपसी तालमेल व मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक वादों को सुलझायें, ताकि न्यायालय में लंबित वादों को कम किया जा सके. पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के पहले दिन कुल 41 मामलों को सफलतापूर्वक निपटाते हुए निष्पादित कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें –  BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-attaches-assets-worth-over-75-crores-in-land-scam-case/">BREAKING

: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 75.39 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp